लखनऊ, नवम्बर 1 -- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर महिला का शव मिला Lucknow News: गोसाईंगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के साढ़े सात किमी. पर शनिवार देर रात एक महिला (40) का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह के अनुसार की शनिवार देर रात पौने तीन बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजपाल सिंह ने थाने के सीयूजी नंबर पर कॉल करके सूचना दी कि एक्सप्रेस वे पर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके से ही कुछ दूरी पर महिला की दोनों चप्पलें भी पुलिस को बरामद हुई हैं। इसके अलावा घटनास्थल से कोई अन्य सामान या पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के ग...