Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आदमपुर नौबस्ता गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लहूलुहान हालत में गोसाईगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक महानगर निशांतगंज के जीबीटीसी कैंपस निवासी अनुज पाल ऊर्फ हन्नी (23) अपने दोस्त कल्याणपुर गुडंबा के शिवपुरी कॉलोनी निवासी नीतीश शर्मा(22) संग पटना गए थे। वहां से लौटते वक्त पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के आदमपुर नौबस्ता गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर सिर के बल जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.