लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने वाले पदों को अगले पात्र अभ्यर्थियों से तत्काल भरने के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर इस समस्या का निराकरण करने की मांग की है। पत्र में कहा है कि पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों द्वारा दिये गये प्रतिवेदन के अनुसार पुलिस कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती-2023 तथा उपनिरीक्षक (गोपनीय)/सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक एवं लेखा) भर्ती-2023 में कुछ अभ्यर्थियों का एक से अधिक पदों पर चयन हुआ है。

अभ्यर्थियों की उच्च वेतनमान चुनने की समस्या उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में स्वाभाविक है कि अभ्यर्थी उच्च वेतनमान वाला पद स्वीकार करेगा और निम्न पद छोड़ देगा। ऐसे छोड़े गए पद को रिक्त रखना उन हजारों योग्य युवाओं के साथ अन्याय होगा जो रोजगार की प्रती...