Lucknow News: पुलिस ने खींचे हाथ, पारा में अवैध डेयरियों पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी
लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: राजधानी के पारा और बुद्धेश्वर क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम का महाअभियान बुधवार को अधर में लटक गया। रविवार को डेयरी माफिया द्वारा पुलिस टीम पर किए गए जानलेवा हमले के बाद नगर निगम ने पुलिस प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने फोर्स व्यस्त है, सुरक्षा नहीं दे पाएंगे का हवाला देकर हाथ खड़े कर दिए। मंगलवार को तीन थानों की फोर्स और पीएसी की मदद से 200 भैंसों को जब्त किया गया था। नगर निगम बुधवार को भी इस कार्रवाई को जारी रखना चाहता था। नगर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी का हवाला देकर पुलिस बल देने से इनकार कर दिया गया, जिसके कारण टीम को सुरक्षा कारणों से रोकना पड़ा। यह भी पढ़ें- Delhi News: सड़क पर कितने पशु, सिस्टम के पास कितने संसाधन बिना पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.