लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। वजीरगंज कोतवाली में बाइक चोरी की दिलचस्प रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक वकील ने अपनी बाइक चोरी के इस मामले में वाहन स्टैंड पर काम करने वाले नौ लोगों को आरोपी बना दिया है। वकील ने संदेह के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में बाइक चोरी की सूचना दी थी। पुलिस ने भी रिपोर्ट लिखकर मामले की जांच शुरू कर दी है।आलम नगर की सोना बिहार कॉलोनी निवासी वकील संतोष कुमार मिश्र के मुताबिक 10 जुलाई की सुबह 11 बजे रोजाना की तरह वह सिविल कोर्ट परिसर में बाइक पैशन प्रो से आया था। भीड़ अधिक होने की वजह से उसने अपनी बाइक पुराना हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन के बगल में खड़ी करके और ताला लगाकर चला गया। विधिक कार्य करने के बाद वह घर जाने के लिए वापस वहां करीब शाम साढ़े चार बजे पहुंचा तो देखा कि बाइक नहीं थी। पीड़ित ने ...