Lucknow News: पुताई के बहाने रेकी कर बाइक चुराने वाले गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 21 -- Lucknow News: पुताई के बहाने रेकी कर बाइक चुराने वाले गिरफ्तार लखनऊ। गोमती नगर विस्तार पुलिस ने दो वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं। गोमती नगर विस्तार थाना प्रभारी गौरव बाजपेई ने बताया कि सीतापुर मछरेहटा के कृष्ण कुमार और तंबौर के रोहित गौतम को पुलिस टीम ने पकड़ा है। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में दरोगा आयुष यादव, उपेंद्र गिरि, हेड कांस्टेबल रामू यादव, कांस्टेबल रवींद्र कुमार व विशाल सिंह शमिल हैं। कृष्णा कुमार पर गोमती नगर विस्तार में ही चोरी का मुकदमा दो साल पहले दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि दोनों पेंटर हैं, जो पुताई करने के साथ ही निगरानी करके बाद में वाहन चोरी की वारदात करते थे.
लाखों की ठगी में कंपनी निदेशक गिरफ्तार लखनऊ। आशियाना स्थित मानसरोवर योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.