लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव मिलन का समय होता है। अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर दोबारा सिद्धांतों पर लौटने का समय होता है, जिन साथियों को लग रहा है कि हमारे लोकतंत्र, संविधान और अर्थव्यवस्था पर हमला हो रहा है। महंगाई बढ़ रही है, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर मुनाफा खोरी हो रही है, यह सब गलत फैसले हैं तो वे पुरानी बातों को भूलकर लौट आएं। लोकतंत्र संविधान और देश की अर्थव्यवस्था को बचाने में समाजवादी पार्टी का साथ दें, जो लोग रास्ता भूल कर चले गए थे वह साथी अगर साथ आना चाहते हैं तो हम सारी बाते भूल कर उन्हें साथ ले लेंगे।

अखिलेश का बयान अखिलेश ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। राज्यसभा चुनाव के समय उनके द्वारा दिया गया यह बयान काफी मायने रखता है। मिलन से...