लखनऊ, जुलाई 2 -- Lucknow News: पीजीआई के राजीव नगर इलाके में चोरों ने उमेश भट्ट के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपये पार कर दिए। घटना के वक्त पीड़ित परिवार नोएडा में थे। घटना के दूसरे दिन पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटना 20 जून की रात की है। पीड़ित ने बुधवार को पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...