लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: एसजीपीजीआई की न्यू ओपीडी में बुधवार को जांच के बहाने 60 वर्षीय वृद्धा से जेवर हड़पने का प्रयास करने वाले शातिर को सुरक्षा कर्मियों ने दबोच लिया। पीजीआई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गुरु प्रसाद निवासी हरदासी खेड़ा, चिनहट है। पुलिस के मुताबिक जौनपुर के सिकरारा निवासी अमरावती बेटे आनंद के साथ घुटने के इलाज के लिए बुधवार सुबह एसजीपीजीआई आई थीं। दोपहर में न्यू ओपीडी के रैंप के पास वह बैठी थीं, बेटा दवा लेने गया था। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आरोपी ने खुद को पीजीआई का कर्मचारी बताकर कहा कि डॉक्टर ने जांच के लिए बुलाया है और जांच कक्ष में जेवर पहनकर जाना मना है। पुलिस के अनुसार, झांसे में आकर वृद्धा ने मंगलसूत्र और एक टॉप्स उतारकर उसे दे दिया, वह दूसरा ट...