Lucknow News: पीजीआई कर्मी की मौत पर साथी कर्मचारियों ने थामा परिवार का हाथ
लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: अपनों को खोने का दर्द और परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ। पीजीआई के आउटसोर्स कर्मचारी मनोज कुमार के परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सड़क हादसे में मनोज की मौत के बाद पीछे छूट गई छोटी बच्ची, दो छोटे भाई और बुजुर्ग मां के सामने जिंदगी की मुश्किलें खड़ी हो गईं। पिता पहले ही दुनिया छोड़ चुके थे। परिवार का इकलौता सहारा भी चला गया। ऐसे मुश्किल वक्त में पीजीआई के साथी कर्मचारियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए परिवार का हाथ थाम लिया। संस्थान में आउटसोर्स लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत मनोज कुमार के निधन की खबर से साथी कर्मचारी दुखी हो गए। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार और महामंत्री सीमा शुक्ला ने मदद की पहल की। दोनों ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कर्मचारियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.