Lucknow News: पीजीआई इमरजेंसी से मरीज को निजी अस्पताल ले जा रहा दलाल गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: बीमारी से जूझ रहे मरीज और परेशान तीमारदारों की मजबूरी को कमाई का जरिया बनाने वाले एक दलाल को पीजीआई पुलिस ने शुक्रवार रात पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार दलाल पीजीआई की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बहलाकर निजी अस्पतालों में ले जाता था। वहां भर्ती कराने के नाम पर मोटी रकम वसूलने का खेल करता था। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाहजहांपुर निवासी मोहम्मद बिलाल है। वह पीजीआई के कल्ली पश्चिम स्थित एक निजी अस्पताल में काम करता है। रात में गश्त के दौरान बिलाल एक मरीज को निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी ने मरीज के तीमारदार को निजी अस्पताल में सस्ता और बेहतर इलाज करने का झांसा दिया था। पूछताछ में उसकी गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उसे हिरासत में लिया गया। पीजीआई प्रशासन की ओर से त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.