लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों पर आधारित भावपूर्ण नाट्य मंचन हुआ। इसमें उनके सार्वजनिक जीवन की यात्रा, संघर्ष, सेवा भाव, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को जीवंत रूप में दर्शाया गया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को रेखांकित करते हुए जनसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प को प्रस्तुत किया गया। मंचन में सेवा को साधना मानने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के विचार को प्रमुखता से दर्शाया गया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन समाज के अंतिम पायदान पर ...