लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (पीईटी ) के लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा शहर सूचना सोमवार को जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in या मोबाइल ऐप पर जाकर अपने परीक्षा जिले का विवरण देख सकते हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 60 जिलों में किया जा रहा है। परीक्षा 25 व 30 अक्तूबर व एक नवंबर को दो-दो पालियों में होगी। आयोग ने साफ किया है कि यह केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, इसे प्रवेश पत्र न समझा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...