लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: गोमती नगर विस्तार पुलिस ने शहीद पथ किनारे सीएमएस तिराहे के पास से अवैध पिस्टल के साथ गोसाईंगंज सदरपुर करौरा निवासी विवेक कुमार चौहान को पकड़ा है। गोमती नगर विस्तार थाना प्रभारी गौरव बाजपेयी ने बताया कि आरोपी विवेक आलू का आढ़ती है। विवेक कार सवार युवकों के साथ मारपीट, झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी विवेक की तलाशी ली तो आरोपी .32 बोर की पिस्टल, मैग्जीन, चार कारतूस बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...