Lucknow News: पिता पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर पुलिस ने पिता पर जानलेवा हमले में फरार चल रहे आरोपी नीरज रावत को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया है। बंथरा के मवई पड़ियाना चौराहा के पिपरसंड निवासी धर्मेंद्र कुमार ने सरोजनीनगर बेहसा निवासी नीरज रावत के खिलाफ अपने पिता संतलाल पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट लिखाई थी। आरोप लगाया था कि 11 मार्च को रुपए न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में नीरज रावत ने पिता संतलाल की गर्दन और कंधे पर जान से मारने की नीयत से बांके से हमला कर दिया था। पुलिस ने नीरज रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.