Lucknow News: पिता की अर्थी उठने के बाद उसी रात जन्मी बेटी
लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: जिस घर में दो दिन मातम पसरा रहा और बुधवार शाम पिता की अर्थी उठी, उसी घर में आधी रात को बेटी की किलकारी गूंजी। मोहनलालगंज के सिसेंडी में खुशी और गम का ऐसा संगम देखने को मिला कि परिवार की आंखें नम हो गईं। सिसेंडी में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी में तीन दोस्त डूब गए थे। पुलिस और एसडीआरएफ ने बुधवार को तीनों के शव बरामद किए थे। शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों में 32 वर्षीय हरिप्रसाद भी शामिल था, जो पेंटिंग कारीगर था। वह विसर्जन के दौरान डूब रहे अपने दोस्त धीरज को बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी श्यामावती गर्भवती थी। अंतिम संस्कार के कुछ घंटे बाद ही उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.