लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: चिनहट के हरदासी खेड़ा में पिकेट ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल पर युवक ने डंडे से हमला कर दिया। आरोपी ने गाली-गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। साथी पुलिसकर्मी के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल अजय कुमार शुक्ला चिनहट थानाक्षेत्र में पिकेट ड्यूटी पर तैनात हैं।

मारपीट की स्थिति 23 सितंबर को हरदासी खेड़ा में उदय प्रताप मिश्रा और सचिन तिवारी पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में एसआई संजीव कुमार और हेड कांस्टेबल अजय शुक्ला की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस के मुताबिक शाम को एसआई संजीव कुमार कुछ देर के लिए पिकेट स्थल से दूर गए थे। इस दौरान अजय कुमार अकेले कुर्सी पर बैठकर ड्यूटी कर रहे थे।...