Lucknow News: पिकअप की टक्कर में बाइक सवार बैंक अफसर की मौत
लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: तेलीबाग में सीएनजी पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप हॉफ डाला की टक्कर से सोमवार देर रात बाराबंकी के बैंक में प्रोबेशनरी ऑफीसर (पीओ) राहुल सिंह (26) की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे की सूचना और इकलौते बेटे की मौत की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को हिरासत में लेकर डाला कब्जे में ले लिया है। तेलीबाग खरिका के राजीव नगर घोसियाना निवासी राहुल सिंह बाराबंकी के ग्रामीण बैंक में पीओ के पद पर था। सोमवार रात नौ बजे वह घर लौट आया था। कुछ ही देर बाद एक दोस्त का कॉल आने पर वह बाइक लेकर दोबारा घर से निकल गया था। सोमवार रात साढ़े 12 बजे घर लौटते समय तेलीबाग वृंदावन योजना सेक्टर छह स्थित सीएनजी पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप ने राहुल की बाइक में जोरदार टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.