Lucknow News: पार्षद ने साफ की गंदगी से पटी मूर्तियां
लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता निशातगंज पुल स्थित संकल्प वाटिका में वर्षों से उपेक्षा का शिकार बनी महात्मा गांधी और पं. जवाहरलाल नेहरू की मूर्तियों को आखिरकार एक जनप्रतिनिधि ने नया जीवन दे दिया। भाजपा पार्षद रंजीत सिंह ने धूल, गंदगी और बदहाली से घिरी इन मूर्तियों की न केवल सफाई कराई, बल्कि स्वयं पेंट खरीदकर दोनों महापुरुषों की मूर्तियों का रंग-रोगन भी किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: उपेक्षा के आंसू रो रहा नटवार का ऐतिहासिक गांधी स्मारकमूर्तियों की देखभाल की कमी तत्कालीन महापौर अखिलेश दास द्वारा निशातगंज पुल पर बनी संकल्प वाटिका में गांधी और नेहरू की मूर्तियां स्थापित कराई गई थीं। लेकिन लंबे समय से इनकी कोई देखरेख नहीं हुई। मूर्तियों पर धूल-मिट्टी की मोटी परत जम गई थी, जबकि आसपास गंदे और पुराने कपड़ों का ढेर लगा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.