Lucknow News: पारिवारिक कलह में विवाहिता ने फांसी लगाई
लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: तालकटोरा के बादशाह खेड़ा में गुरुवार को पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता निधि देवी (28) ने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। पति शिव प्रकाश की सूचना पर पहुंची तालकटोरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक शिव प्रकाश का विवाह हरदोई निवासी निधि से वर्ष 2023 में हुआ था। दो दिन पहले शिव प्रकाश हरदोई ससुराल गया था। वहां किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। शिव प्रकाश वापस घर लौट आया। बाद में निधि भी बच्चे को लेकर बादशाह खेड़ा ससुराल आ गई। उसी बात पर गुरुवार सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई। निधि कमरे में गई और फांसी लगा ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.