Lucknow News: पारा से पकड़ी गई 243 भैंसों की आज होगी बोली
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: लखनऊ के पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद पकड़ी गई 243 भैंसों की सोमवार को नीलामी की जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्येक भैंस का आधार मूल्य 21 हजार रुपये निर्धारित किया गया है और इससे अधिक बोली लगाने वाले को पशु आवंटित किए जाएंगे। डेयरियों पर कार्रवाई के दौरान हुआ था हमला
अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान पिछले सप्ताह नगर निगम ने पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया था। कार्रवाई के दौरान कुछ पशुपालकों ने नगर निगम की टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया था। इस हमले में नगर निगम के कई कर्मचारी घायल हो गए थे। पारा चौकी प्रभारी भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनका सिर फट गया था। घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.