Lucknow News: पारा में हुक्का बार में छापा, आठ लोग पकड़े गए
लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद से लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस लगातार अवैध रुप से संचालित हुक्का बार और संचालकों पर कार्रवाई कर रही है। कैसरबाग के बाद पारा पुलिस ने दुबग्गा इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। छापे में आठ लोगों को पकड़ा गया, जिनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने अधिक मात्रा में हुक्का, तंबाकू उत्पाद बरामद किया है। हुक्का बार संचालक फरार हो गया। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दुबग्गा में सर्विस लेन स्थित बहुमंजिला इमारत के दूसरे तल पर अवैध हुक्का बार में नाबालिगों को नशा परोसने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर बुधवार रात पुलिस टीम ने अवैध हुक्का बार में छापेमारी की। छापे में बार में आठ लोग पकड़े गए। इसमें पांच आरोपी पारा निवासी अनिकेत, दीपक सिंह, बालेंद्र कुमार, शिवा कनौजिया व ठाकुरगंज का सैफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.