लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: काकोरी, संवाददाता। पारा के दौंदाखेड़ा निवासी रेलवे से रिटायर राम भरोसे सिंह की बेटी दीक्षा सिंह (30) ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। वहीं, ठाकुरगंज में मजदूर राजकुमार कश्यप (40) ने घर में फांसी लगा दी।पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दीक्षा गुस्सैल प्रवृत्ति की थी। गुरुवार रात परिजन काम से बाहर गए थे। देर रात घर लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद था। बड़े भाई राहुल ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि दीक्षा ने बेड पर कुर्सी के सहारे तार से गला कसकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम कराया। खुदकुशी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, ठाकुरगंज चुंगी निवासी राजकुमार कश्यप ने पत्नी सुनीता से गुरुवार शाम को झगड़ा होने के बाद कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई सरवन ने पुलिस को क...