लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: काकोरी। पारा के नरौना गांव में बेटी के साथ रह रही महिला छाया राठौर (45) ने मंगलवार शाम को कमरा बंद कर फांसी लगा ली। मां को फांसी पर लटका देख बेटी चीख उठी। शोर सुनकर पहुंचे दुकानदार और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोहे का दरवाजा कटर मशीन से काटकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि नरौना की छाया राठौर बेटी प्रिया के साथ रहती थी। पति संजय और बेटे का दो साल पहले निधन हो चुका है। छाया घरों में सफाई का काम करती थी। छत से नीचे उतरी प्रिया ने खिड़की से मां को फांसी पर लटका देखा। यह भी पढ़ें- Firozabad News: पति की पिटाई से आहत महिला ने लगाई फांसी, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...