Lucknow News: पारा में मकान का ताला तोड़कर जेवर उड़ाए
लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। पारा में चोरों ने दिन में श्रवण कुमार के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात, चांदी का सामान, नकदी चोरी कर लिया। श्रवण अपने रिश्तेदार को अस्पताल देखने गए थे, तभी घटना हुई।पारा के आदर्श विहार के श्रवण के मुताबिक सोमवार दोपहर वह परिजनों के साथ रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटे तो मकान का ताला टूटा था। सामान बिखरा था। चोर करीब 20 ग्राम की सोने की चेन, करीब 60 ग्राम की छह अंगूठी, करीब 10-10 ग्राम का मंगलसूत्र व लॉकेट, नाक की कील, दो जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछुआ, चांदी का करवा, चांदी की प्लेट, दो चांदी के सिक्के, कान की झुमकी, सोने का टॉप्स, झाला समेत अन्य जेवरात ले गए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जेवरात व नकदी समेत लाखों की चोरी घर में रखे 20 हजार रुपए नकद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.