Lucknow News: पानी गांव में सड़क किनारे बजबजा रहा कूड़ा, शिकायतें दरकिनार
लखनऊ, अक्टूबर 31 -- Lucknow News: नगर निगम के जोन-7 स्थित पानीगांव में सफाई व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े का ढेर बजबजा रहा है। बारिश के कारण कूड़ा सड़ रहा है। गंदगी, बदबू, मच्छर के प्रकोप से यहां लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद कर्मचारी पहुंचे जरूर, लेकिन कूड़ा उठाने के बजाय उसे किनारे लगाकर चले गए और ऑनलाइन पोर्टल पर फोटो अपलोड कर शिकायत को निस्तारित दिखा दिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जब मौके से कूड़ा उठा ही नहीं तो शिकायत का निस्तारण कैसे हो गया। लोागों ने निस्तारण की रिपोर्ट और फोटो की वास्तविकता की जांच कराने की मांग की है। यह स्थिति तब है जब जोन-7 में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी, सफाई निरीक्षक और जोनल सेनेटरी अफसर तैनात हैं। हालत यह है कि महज 20 फुट की रोड पर निकलना मुश्किल है। लोगों को गंदग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.