लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज की गलियों में कभी बच्चों की आवाजें गूंजती थीं। घरों के बाहर लोगों की चहल-पहल रहती थी। सुबह से शाम तक बाजार और गलियां आबाद रहती थीं। अब वही गलियां पानी और सन्नाटे में डूबी हैं। घरों के दरवाजे बंद हैं। कई मकानों पर ताले लटक रहे हैं। बाढ़ ने इलाके के 20 से 25 फीसदी घरों को खाली करा दिया है। लोग अपना आशियाना छोड़कर पलायन कर चुके हैं। दाऊदनगर, मिलनतनगर, रामनगर, गणेश विहार और मामा कॉलोनी में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। किसी ने सड़क किनारे पन्नी तानकर ठिकाना बनाया है तो कोई गांव चला गया। कई परिवार रिश्तेदारों के घर शरण लिए हैं। यह भी पढ़ें- घरों में गंडक का पानी, तटबंध पर बैठकर गुजार रहे रात जिन घरों में कल तक परिवार की पूरी दुनिया थी, वहां आज पानी और तबाही का मंजर है। एक मंजिला मकानों में रहने वाले प...