Lucknow News: पाइपलाइन मरम्मत करने गई जल निगम टीम को बंधक बनाया, एफआईआर
लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: काकोरी के अल्लूपुर ग्राम पंचायत के मजरा रसूलपुर में पेयजल योजना की पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत करने गई जल निगम की टीम को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व प्रधान और उनके समर्थकों ने कर्मचारियों के मोबाइल और बाइक छीन लिए। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर पांच नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज किया है। जल निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, 22 अगस्त को रसूलपुर में पानी की टंकी के पास पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत चल रही थी। तभी पूर्व प्रधान अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और लेबर व सुपरवाइजर से अभद्रता करने लगे। कर्मचारियों के मोबाइल फोन और बाइक छीनकर उन्हें बंधक बना लिया गया। कर्मचारियों ने 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.