लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: कल्ली पश्चिम स्थित पंचवटी कॉलोनी में पांच साल से बदहाल सड़क और बजबजाती नालियों की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नाराज कॉलोनी वासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि स्थानीय पार्षद से लेकर संबंधित अधिकारियों तक कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। अपने पैसे से भरवाए सड़क के गड्ढे

सड़क की बदहाली से परेशान लोग कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी,केके दुबे, मयंक श्रीवास्तव, पंकज कुमार, राज सैनी, विक्रम, रामचंद्र और सुनीता ने बताया कि कॉलोनी की मुख्य सड़क पिछले पांच वर्षों से बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। जिम्मेदारों की अनदेखी से परेशान होकर लोगों ने अपने पैसे खर्च कर सड़क के गड्ढे भरवाए,...