Lucknow News: पांच साल की सेवा पर ही बन सकेंगे अब ज्वाइंट बीडीओ
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: राज्य सरकार ने ग्राम्य विकास विभाग में संयुक्त खंड विकास अधिकारी (ज्वाइंट बीडीओ) के पद पर पदोन्नति में आयु सीमा लेकर आ रही समस्या का समाधान कर दिया है। पदोन्नति के लिए सेवा अवधि के नियमों को शिथिल करते हुए सात वर्ष के स्थान पर पांच वर्ष कर दिया है। इससे ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से ज्वाइंट बीडीओ बनने का रास्ता साफ हो गया है। ज्वाइंट बीडीओ के कुल 242 पदों में मात्र 15 पद भरे हुए हैं। इसके बाद पदोन्नति से इन पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है।
पदोन्नति के नियमों में बदलाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। इसके लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त खंड विकास अधिकारी (अराजपत्रित) (तृतीय संशोधन) सेवा नियमावली-2026 को मंजूरी दी गई। इसके मुताबिक सहायक विकास अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.