Lucknow News: पहाड़ी नाले पर बांस का सहारा, 20 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: तुलसीपुर/बलरामपुर, संवाददाता। मानसून की हर बारिश के साथ विकास के दावों की हकीकत भी बहने लगती है। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के अमरहवा गांव के पास स्थित खरझार पहाड़ी नाला आज भी हजारों ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बना हुआ है। आजादी के दशकों बाद भी यहां पक्के पुल का सपना अधूरा है। नतीजा यह है कि करीब 20 गांवों की लगभग 20 हजार आबादी बांस के अस्थायी पुल के सहारे अपनी जान हथेली पर रखकर आवागमन करने को मजबूर है। बरसात शुरू होते ही खरझार पहाड़ी नाला उफान पर आ जाता है और आसपास के करीब 20 गांवों का संपर्क तहसील व जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट जाता है। प्रशासनिक मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर बांस और बल्लियों से अस्थायी पुल तैयार किया। यही जुगाड़ू पुल बच्चों के स्कूल जाने, किसानों की आवाजाही, मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.