Lucknow News: पहले गाड़ी ठोंकी, फिर परिजनों पर कार चढ़ाने की कोशिश
लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: आशियाना में तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार वृद्धा घायल हो गईं। आरोप है कि विरोध पर कार चला रहे युवक ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित और परिजनों पर दोबारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद गाली देते हुए पीट भी दिया। आशियाना के रजनीखंड निवासी सात्विक यादव ने बताया कि 24 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे दाढ़ी बनवाने के लिए कार से सैलून गए थे। कार में उनकी वृद्ध मां और भाई भी बैठे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर से उनकी मां को चोट आई। आरोप है कि मां और भाई के कार से बाहर निकलकर विरोध करने पर आरोपी प्रयागराज निवासी सौरभ कुमार ने साथियों के साथ दोबारा कार चलाकर उन लोगों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद कार रोककर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.