Lucknow News: पशुपालन कर्मचारी का अपहरण कर पांच लाख फिरौती मांगी
लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: बंथरा कानपुर रोड स्थित रमाडा होटल में स्टॉल लगाने गए पशुपालन विभाग के कर्मचारी ऋषभ त्रिपाठी (28) के अपहरण के बाद फिरौती मांगने की बात सामने आई है। अपहरण और पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम फिरौती मांगने के लिए की गई व्हॉट्सऐप कॉल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है। पीड़ित की मां की तहरीर पर बंथरा पुलिस ने अपहरण और फिरौती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन तेज कर दी है। आशियाना के सेक्टर एन निवासी ऋषभ त्रिपाठी पशुपालन विभाग में तैनात है। रमाडा होटल में 30 अक्तूबर को ऋषभ अपने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ रमाडा होटल में स्टॉल लगाने गया था। उसके बाद अचानक लापता हो गया। इस मामले में विभाग के एक सहायक कर्मचारी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ऋषभ की मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.