Lucknow News: पशुधन बीमा योजना के लिए 38.33 लाख रूपये स्वीकृत
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने जनजातीय क्षेत्र उपयोजना के तहत जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना के लिए 38 लाख 33 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में पशुधन विभाग की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को निर्देश दिया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार योजना की गाइडलाइन्स का अनुपालन करते हुए किया जाएगा। धनराशि का व्यय केवल उन्हीं मदों पर किया जाएगा, जिस मद के लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। आंकड़ों की शुद्धता का दायित्व विभागय निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद लखनऊ का होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.