Lucknow News: पशुचर भूमि पर कब्जे की कोशिश, लेखपाल ने खुद गिराई बाउंड्री
लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: नगराम मोड़ पर गुरुवार को पशुचर की बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया। सड़क किनारे सरकारी भूमि पर दबंगों ने रेडीमेड सीमेंट के पिलर से बाउंड्री खड़ी कर दी थी। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद लेखपाल ने खुद बाउंड्री गिराकर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया। नगराम मोड़ के पास पशुचर की जमीन पर बाउंड्री खड़ी किए जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को सूचना दी। निगोहां लेखपाल अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के दौरान सरकारी जमीन पर कब्जे की पुष्टि होने पर उन्होंने मौके पर ही बाउंड्री गिरवा दी। लेखपाल अशोक कुमार ने बताया कि पशुचर की जमीन ग्राम समाज की संपत्ति है। कब्जे का प्रयास करने वाले को दोबारा अतिक्रमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.