Lucknow News: पर्यटन का केंद्र बना फ्रेगरेंस पार्क, 29 को रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: लाजपत नगर में घंटाघर के सामने विकसित किया गया फ्रेगरेंस पार्क इन दिनों स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पार्क की साज-सज्जा और सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है, जो शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठता है। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा बड़े और छोटे इमामबाड़े के पास बनाए गए इस पार्क में रात की रानी, स्टार जैस्मिन, गंधराज, चांदनी, बेला, मोगरा और तुलसी समेत 200 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। पार्क में आने वाले लोगों को इन पौधों की किस्मों और उनकी उपयोगिता की जानकारी भी दी जा रही है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि फ्रेगरेंस पार्क का विकास क्षेत्र के सौंदर्य के साथ-साथ पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्क में स्थापित ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.