Lucknow News: परेड में पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़, ड्रिल से परखा अनुशासन
लखनऊ, सितम्बर 11 -- Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड कराई गई। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से दौड़ कराई गई और टोलीवार ड्रिल के माध्यम से अनुशासन व एकरूपता परखी गई। एसपी ने परेड में शामिल यूपी-112 वाहनों का निरीक्षण कर उनमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य जरूरी संसाधनों की स्थिति जांची। उन्होंने यूपी-112 कर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी रिस्पांस देने के निर्देश दिए। रिस्पांस टाइम और बेहतर करने पर भी जोर दिया।इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन के स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर और पुलिस भोजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.