लखनऊ, अक्टूबर 31 -- Lucknow News: परिवहन मेले में शनिवार को सभी मंडलों में वाहन पंजीकरण, परमिट, फिटनेस, पंजीकरण के नवीनीकरण समेत अन्य समस्याओं का बड़ी संख्या में समाधान कराया गया। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर सभी 19 मंडलीय/संभागीय परिवहन कार्यालयों पर आयोजित परिवहन मेले में 3,623 व्यक्तियों को लाभ देते हुए बकाया 6.30 करोड़ रुपये कर भी जमा कराया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: परिवहन मेले में 20.63 लाख रुपये बकाया कर जमा कराया गयापरिवहन मेले में वाहन सेवाओं का समाधान अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने बताया कि परिवहन मेले में वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए अलग-अलग बकाया वसूली काउंटर, शास्ति छूट काउंटर, पंजीकरण काउंटर, फिटनेस काउंटर, परमिट काउंटर व स्क्रैपेज काउंटर लगाए गए थे। बकाया लंबित वाह...