लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजकीय माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने पदोन्नति किए जाने की मांग की है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि 30 अक्तूबर तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी न हुई तो वह दो नवंबर को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन करेंगे। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पांडेय व छाया शुक्ला ने कहा कि वह निदेशक को ज्ञापन देकर पदोन्नति किए जाने की मांग करेंगे। अगर मांगे पूरी न हुई तो वह निदेशालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...