लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। काकोरी के अजीटन खेड़ा गांव में पत्नी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे न देने से नाराज एक युवक शराब के नशे में रविवार देर रात गांव में ही हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फायर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि अजीटन खेड़ा निवासी किसान शिवबरन यादव (50) शराब पीने का आदी है। रविवार शाम उसने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर रात करीब नौ बजे शिवबरन हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। य...