Lucknow News: पति से तकरार के बाद नहर में कूदी महिला, पति और टीएसआई ने बचाई जान
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी मंगलवार शाम एक बड़े हादसे में बदलते-बदलते बच गई। गुस्से में महिला ने तेलीबाग चौराहे के पास शारदा नहर में छलांग लगा दी। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला को नहर में कूदता देख उसका पति, ड्यूटी पर मौजूद टीएसआई प्रेम शंकर शुक्ला और आसपास के राहगीर बिना देर किए बचाव में जुट गए। सभी की सूझबूझ से महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे पीजीआई क्षेत्र स्थित तेलीबाग चौराहे के पास हुई। बताया जा रहा है कि महिला अपने ऑटो चालक पति के साथ कहीं जा रही थी। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में महिला ऑटो से उतरी और सीधे शारदा नहर की ओर जाकर उसमें छलांग लगा दी।गनीमत रही कि उस समय नहर में पानी कम था, जिससे महिला को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.