Lucknow News: पति-पत्नी विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्ष भिड़े, सात घायल
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: रहीमाबाद,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अहमदाबाद कटौली गांव में एक पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे लोग खुद ही आपस में भिड़ गए। पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े की खबर पाकर करीब दस बजे मायके पक्ष और लड़के के पक्ष के लोग आमने-सामने आए, और बात करते-करते मामला कहासुनी से मारपीट तक जा पहुंचा। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने रहीमाबाद थाने में अलग-अलग तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, दुबग्गा निवासी मोहम्मद नफीस का आरोप है कि उनकी बेटी एमन की शादी 4 मई 2026 को अहमदाबाद कटौली गांव निवासी इमरान से हुई थी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: नगराम में इंदिरा नहर में फंसा मिला युवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.