लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: राजधानी में पति-पत्नी के विवाद के चलते दो युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली घटना पुरनिया इलाके की है। यहां गुरुवार रात 24 वर्षीय मजदूर मनोज ने घर में दुपट्टे से पंखे में फंदा बनाकर जान दे दी। पिता तनु ने बताया कि मनोज की पत्नी से काफी समय से अनबन चल रही थी। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर मनोज तनाव में था। रात में कमरे में बंदकर फांसी लगा ली। अलीगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी घटना शहीद पथ स्थित माती गांव की है। यहां 34 वर्षीय इंद्रजीत ने पत्नी ममता से विवाद के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद इंद्रजीत ने फांसी लगा ली। ...