लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: पारा की पुरानी कांशीराम कॉलोनी में सोमवार देर रात घरेलू विवाद के बाद पति ने गैस सिलिंडर का रेगुलेटर खोलकर पत्नी और दो बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर तीनों को सकुशल बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, कॉलोनी निवासी विमल गुप्ता कैटरिंग का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी सपना लोगों के घरों में काम करती है। सोमवार रात करीब 12:30 बजे दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में विमल ने सिलिंडर का रेगुलेटर खोल दिया और पत्नी व बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर चला गया। कमरे में गैस भरने से सपना और बच्चों ने शोर मचाया। पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला। पुलिस ने विमल को ...