Lucknow News: पटाखे फोड़ने से मना करने पर होमगार्ड ने साथियों समेत पिता-पुत्र को पीटा
लखनऊ, अक्टूबर 30 -- Lucknow News: इंदिरा नगर के तकरोही में पटाखे फोड़ने से मना करने पर होमगार्ड ने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग पिता और उसके पुत्र को बुरी तरह से पीटा। पिटाई में बुजुर्ग की आंख में चोट आई है, जबकि बेटे का हाथ तोड़ दिया और मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग पिता ने इंदिरा नगर थाने में होमगार्ड समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंदिरा नगर तकरोही की कैटल कॉलोनी निवासी हवलदार सिंह यादव (61) ने पुलिस को तहरीर में बताया कि मामला 23 अक्तूबर की शाम छह बजे का है। आरोप है कि उनके घर के सामने होमगार्ड आकाश मिश्रा, पान मसाला दुकानदार वीरेंद्र यादव, प्रियांशु यादव और लवकुश देसी पटाखे दगा रहे थे, जिससे तेज शोर हो रहा था। उन्होंने आकाश और अन्य लोगों से विरोध जताया तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं। इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.