लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश के प्राचीन कलाकारों की स्मृति में घराना संगीत समारोह का आयोजन किया गया। अकादमी के संतगाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में हुए समारोह में सबसे पहले अयोध्या की कौशिकी झा एवं देव प्रकाश का युगल पखावज वादन हुआ। इसके बाद नागपुर की गायिका डॉ. साधना शिलेदार का मधुर गायन आकर्षण का केन्द्र बना। नोएडा से विश्वदीप के प्रभावी कथक नृत्य से इस समारोह ने यादगार विराम लिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी पद्मश्री अनिल रस्तोगी थे।समारोह की पहली प्रस्तुति पखावज-मृदंग वादन के विश्व प्रसिद्ध कुदऊ सिंह घराने को समर्पित रही। इसमें आम बोलचाल में अयोध्या परंपरा के नाम से भी जाना जाता है। इस सतरंगी शाम में कौशिकी झा एवं देव प्रकाश का युगल पखावज वादन हुआ। इसमें परंपरा के अनुसार उन्होंने गणेश वंद...