लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। पंचायत सहायक संगठन के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पंचायत सहायकों ने इको गार्डन में शांतिपूर्ण महाआंदोलन आयोजित किया। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पंचायत सहायकों में आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने कहा कि वे वर्षों से ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने, दस्तावेजीकरण, डिजिटलीकरण और प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें आज भी बेहद कम मानदेय पर काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा महंगाई के दौर में उनका मानदेय जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए महंगाई के अनुरूप मानद...