Lucknow News: पंचमुखी हनुमान मंदिर से 10 किलो चांदी के जेवर चोरी
लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: न्यू हैदराबाद कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रविवार रात चोरों ने धावा बोला। साबड़ से चैनल के दो ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे। पंचमुखी हनुमान जी, गणेश जी और श्रीराम दरबार से पांच मुकुट और चांदी के छत्त समेत करीब 10 किलो की चांदी चोरी कर ले गए। पुलिस की चार टीमें चोरों की तलाश में लगी हैं। मंदिर के पुजारी दिनेश कुमार दीक्षित और भंडारी लल्लन बेसमेंट में बने हाल में रहते हैं। पुजारी दिनेश के मुताबिक तड़के पांच बजे देखा कि मंदिर के चैनल के दोनों ताले टूटे हैं। अंदर हनुमान जी के पांचों सिर पर लगे चांदी के मुकुट, छत्त, गणेश जी का मुकुट-छत्त, श्रीराम लक्ष्मण जानकी जी के तीन मुकुट और एक छत्त चोरी हो गए। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। महानगर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची। पुलिस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.