लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीजों को भर्ती किया गया। जबकि सात मरीज होम आईसोलेशन में हैं। राहत की बात यह है कि सभी मरीज खतरें से बाहर हैं। गुरुवार को चार भर्ती मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। नए मरीज सामने आने के बाद लखनऊ में स्वाइन फ्लू के एक्टिव केसों की संख्या 43 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन मरीजों की निगरानी कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द या सांस लेने में परेशानी होने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। अस्पतालों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। स्वाइन फ्लू की जांच मुफ्त कराने ...