Lucknow News: नौकरी से निकालने पर बैंक संविदा कर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास
लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 10 बजे बापू भवन चौराहे पर प्रयागराज कर्नलगंज के रहने वाले नीरज यादव ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पेट्रोल उड़ेलता देखकर पुलिस कर्मियों ने बोतल छीन ली और उसे बचा लिया। नीरज प्रयागराज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में संविदा पर सफाईकर्मी है। आरोप है कि बैंक अफसरों ने उसे प्रताड़ित किया और नौकरी से निकाल दिया। इस कारण वह कार्रवाई की मांग और दबाव बनाने के लिए यहां आया और आत्मदाह की कोशिश की। हुसैनगंज पुलिस की तफ्तीश में इस बात की पुष्टि भी हुई। इसके बाद थाने के दरोगा सुहेल खान की तहरीर पर नीरज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रयागराज पुलिस को सूचना देकर बुलाया। नीरज को पुलिस के सुपुर्द कर भेज दिया। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक घटना 15 अगस्त को सुब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.